भोपाल/भोपाल स्थित भगवा पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय सांची कॉम्प्लेक्स में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी मोतीलाल रायकवार के द्वारा ध्वजारोहण संपन्न किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवाकांत शुक्ला जी ने उन्हें शाल व श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। ध्वजारोहण कार्यक्रम के उपरांत भगवा तिरंगा शौर्य यात्रा निकाली गई, जो मंडीदीप से प्रारंभ होकर राष्ट्रीय कार्यालय भोपाल पर संपन्न हुई। यह यात्रा देशभक्ति व एकता का प्रतीक बनी, इस भव्य आयोजन में राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगे भगवा सैनिकों की जोश और उत्साह ने पूरे माहौल में देखने को मिला ।राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवाकांत शुक्ला ने सभा को संबोधित करते हुए कहा, गणतंत्र दिवस हमें हमारे संविधान और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान की याद दिलाता है। भगवा पार्टी देश के हर नागरिक को एकजुट करने और राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। शौर्य यात्रा इस बात का प्रतीक है कि हम भारतीय संस्कृति और तिरंगे के सम्मान को सर्वोपरि रखते हैं। आज का दिन हम सभी को राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों की याद दिलाने का अवसर है।कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ हजारों कार्यकर्ताओं ने उपस्थिति दर्ज कराई। राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवाकांत शुक्ला, कार्यकारी अध्यक्ष सुरेंद्र शुक्ला, राष्ट्रीय संगठन मंत्री आर.एस. खालसा, महिला मोर्चा राष्ट्रीय सचिव संध्या मिश्रा, प्रदेश अध्यक्ष शिवकुमार भार्गव, और पिछड़ा वर्ग प्रदेश अध्यक्ष शिवराज यादव सहित अन्य नेताओं ने कार्यक्रम को संबोधित किया।इस अवसर पर उपस्थित अन्य प्रमुख पदाधिकारियों में प्रदेश मंत्री सुभाष विश्वकर्मा, संभागीय अध्यक्ष हुकुमचंद पटेल, रायसेन जिला अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह थानेदार, उदयभान अठाया भोपाल जिला सचिव के.के. शर्मा, केसरिया प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष कृपाल सिंह उपाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह शामिल थे। युवा मोर्चा के जिला रायसेन अध्यक्ष दिनेश विश्वकर्मा, जिला अध्यक्ष भोपाल रोहित सिंह बंटी भैया, प्रमोद सोनी,सुजान सिंह पटेल और इन्द्रल विद ने भी अपनी भागीदारी से कार्यक्रम को सफल बनाया।