मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने मुस्लिम समाज के लोगों को दिलाई भाजपा की सदस्यता 


अनूपपुर ।नगर पालिका परिषद पसान  क्षेत्र के भालूमाडा में निवासरत कई मुस्लिम समाज के लोगों को खाद्य मंत्री भाजपा प्रत्याशी बिसाहूलाल सिंह ने भाजपा की सदस्यता मतदान के ठीक पहले दिलाई है ।भालूमाडा तीन नंबर में मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र माना जाता है और यहां पर कांग्रेस का एक बहुत बड़ा वोट बैंक हमेशा रहा है और इसी वोट बैंक में बिसाहूलाल सिंह ने अपने पक्ष में करते हुए मुस्लिम समाज के कई लोगों को भाजपा परिवार में शामिल कराकर कांग्रेस को बड़ा झटका दिया है नगर पालिका अध्यक्ष सुमन राजू गुप्ता के प्रयास से कई लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली रविवार के दिन जमुना कॉलरी भाजपा चुनाव कार्यालय मे खाद्य मंत्री बिसाहूलाल सिंह सेक्टर प्रभारी अशोक लाल उदय प्रताप सिंह नवल सराफ राजू गुप्ता जिला मीडिया प्रभारी राजेश सिंह की उपस्थिति में मुस्लिम समाज से ए एम अजीज पूर्व पार्षद तथा मकसूद, सगीर अहमद ,मोहम्मद हनीफ, गुलाम अहमद, इजहार शेख ,इस्लाम ,शेख गुलशेर ,शोएब ,मोहम्मद हलीम ,मोहम्मद इसहाक ,मोहम्मद हकीम, अब्दुल रफीक ,मुमताज अहमद ,मोहम्मद फैजान, इमरान खान ,सोहेल ,मोहम्मद अनीश ,मोहम्मद जहीर ,मोहम्मद सफीक ,वकील अहमद, मोहम्मद सदाक  के अलावा अन्य लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने भाजपा परिवार में सभी शामिल होने वाले मुस्लिम भाइयों को भगवा गमछा पहनाकर भाजपा परिवार में स्वागत किया और होने वाले उपचुनाव में मतदान के दिन भाजपा को मतदान करने के लिए अपील की


Popular posts
कोतवाली में पदस्थ एएसआई आरएन तिवारी की पुलिस अधीक्षक से हुई शिकायत
Image
अनूपपुर जिले के राजनगर में राष्ट्रीय खेल दिवस का भव्य आयोजन: मेजर ध्यानचंद को समर्पित वॉलीबॉल मैच
Image
आखिर पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन कब तक?
Image
78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भगवा पार्टी कार्यालय में ध्वजा रोहण संपन्न
Image
रायसेन किले में स्थित 12वीं शताब्दी के शिव मंदिर का ताला खुलवाने की मांग, भगवा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की उपस्थिति में प्रदेश अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री जी के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
Image