एकलव्य विद्यालय मेऑडिटोरियम का खाद्य  मंत्री बिसाहूलाल सिंह 29 को करेंगे भूमि पूजन 

 



अनूपपुर/ विकास के सोपान में नित्य नए सोपान जुड़ने जा रहे हैं।उसी क्रम में जिला मुख्यालय अनूपपुर स्थित एकलव्य आवासीय विद्यालय के बच्चों के लिए मध्यप्रदेश सरकार के खाद्य नागरिक आपूर्ति उपभोक्ता संरक्षण मंत्री बिसाहूलाल सिंह आदिवासी विभाग से 1 करोड़ 9 लाख रुपए स्वीकृति करा कर बच्चों को खेलने के लिए ऑडिटोरियम की सौगात लेकर आ रहे हैं। 29 अगस्त को अपराहन 02.00 बजे बकेली के कार्यक्रम के बाद एकलव्य आवासीय विद्यालय में ऑडिटोरियम के लिए भूमि पूजन का कार्यक्रम संपन्न करेंगे। जिसके निर्माण के लिए ठेकेदारों की नियुक्ति भी करा दी गई है। जिसका कार्य भी तत्काल प्रारंभ हो जाएगा।निश्चित ही काफी समय से ऑडिटोरियम की कमी विद्यालय में महसूस की जा रही थी जिसकी कल्पना अब साकार होने जा रही है।मंत्री बिसाहूलाल सिंह सदैव ही विकास के कार्यों को प्राथमिकता देते हैं। निश्चित ही इससे बच्चों को पढ़ाई के साथ साथ खेलने की तमाम तरह की गतिविधियां मिलने लग जाएगी।एकलव्य विद्यालय के बच्चों को जब इस बात की जानकारी मिली तो उन्होंने मंत्री बिसाहूलाल सिंह को बधाई दी है।एकलव्य आवासीय विद्यालय के प्राचार्य एवं अध्यापकों ने कहा कि निश्चित ही यह विद्यालय के लिए बहुत बड़ी सौगात होगी।


Popular posts
कोतवाली में पदस्थ एएसआई आरएन तिवारी की पुलिस अधीक्षक से हुई शिकायत
Image
अनूपपुर जिले के राजनगर में राष्ट्रीय खेल दिवस का भव्य आयोजन: मेजर ध्यानचंद को समर्पित वॉलीबॉल मैच
Image
आखिर पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन कब तक?
Image
78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भगवा पार्टी कार्यालय में ध्वजा रोहण संपन्न
Image
रायसेन किले में स्थित 12वीं शताब्दी के शिव मंदिर का ताला खुलवाने की मांग, भगवा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की उपस्थिति में प्रदेश अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री जी के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
Image