कोरियोग्राफर सरोज खान का मुंबई में हार्ट अटैक से निधन


मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान का मुंबई में 71 साल की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने गुरुवार देर रात आखिरी सांस ली। बताया जा रहा है कि कार्डियक अरेस्ट से उनकी मौत हुई। सांस लेने में तकलीफ होने की शिकायत के बाद उन्हें बांद्रा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।सरोज खान कोरोना वायरस परीक्षण भी कराया गया था, लेकिन टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आई थी। सरोज खान ने कई फिल्मों के लोकप्रिय गानों को कोरियोग्राफ किया था। उन्हें सब प्यार से मास्टर जी कह कर बुलाते थे।