भेल क्षेत्र के इन्द्रपुरी में राष्ट्रीय  स्वयंसेवकों ने किया सफाई कर्मियों का स्वागत...

गमछा,श्रीफल और काड़ा के साथ दवाई देकर किया सम्मान...



भोपाल। आज प्रातः 8 बजे के लगभग भेल के इन्द्रपुरी सी सेक्टर नगर निगम जोन कार्यालय के सामने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने कोरोना महामारी के बीच शहर में साफ सफाई में जुटे कर्मवीर सफाई कर्मियों पर फूल बरसा कर स्वागत तथा सम्मान किया। सम्मान समारोह कार्यक्रम में नगर निगम के वरिष्ठ स्वास्थय अधिकारी एवं भेल क्षेत्र की व्यवस्था संभाल रहे अन्य  कर्मचारियों का भी सम्मान किया गया। कार्यक्रम के आयोजक संघ के जिला कुटुम्ब प्रबोधन  संयोजक ओमकार साहू थे। इनके साथ ही कार्यक्रम में संघ के जिला कार्यवाह पुरुषोत्तम शर्मा, विभाग कुटुम्ब प्रबोधन संयोजक योगेश गौतम,सेवा भारती के विमल त्यागी,नगर कार्यवाह रणधीर पटेल,व्यवस्था जिला धर्मेद्र गुप्ता तथा अजय कुलकर्णी  मौजूद थे। इसके अलावा भारत विकास परिषद के परांजपे,अरविंद गुप्ता,राजेश बघेल,मनोज चन्द्रवंशी,आयुष मालवीय उपस्थित रहे। इस अवसर पर नगर निगम जोन कार्यालय के स्वास्थय अधिकारी दिनेश पाल एवं गगन झंझोट,विनोद शर्मा के साथ ही दरोगा प्रेम मैना के अलावा अन्य छह वार्डो के दरोगाओ को श्रीफल,गमछा तथा आयुर्वेदिक काड़ा देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान अपने संक्षिप्त संबोधन में ओमकार साहू जी ने कोरोना संकटकाल में सफाई कर्मियों को कर्मवीर बताते हुए उनकी प्रशंसा की। श्री साहू ने कहा जहां आज पूरा देश कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए अपने घरों में है,वहीं आप लोग अपनी परवाह किये बगैर शहर को साफ और स्वच्छ रखने के लिए रात दिन जुटे हुए है,सभी शहरवासियो को आप पर गर्व है। उल्लेखनीय है कोरोना महामारी की इस लड़ाई में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता राजधानी भोपाल सहित देश के कई प्रान्तों में जरूरतमंद लोगों को भोजन वितरण के साथ राहत सामग्री भी बांट रहे हैं। 


Popular posts
कोतवाली में पदस्थ एएसआई आरएन तिवारी की पुलिस अधीक्षक से हुई शिकायत
Image
अनूपपुर जिले के राजनगर में राष्ट्रीय खेल दिवस का भव्य आयोजन: मेजर ध्यानचंद को समर्पित वॉलीबॉल मैच
Image
आखिर पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन कब तक?
Image
78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भगवा पार्टी कार्यालय में ध्वजा रोहण संपन्न
Image
रायसेन किले में स्थित 12वीं शताब्दी के शिव मंदिर का ताला खुलवाने की मांग, भगवा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की उपस्थिति में प्रदेश अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री जी के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
Image