जरूरतमंदो तक राहत सामग्री पहुॅचा रहे है भाजपा के कार्यकर्ता , अटल आपदा रसोई बन रही सहारा


अनूपपुर। जनता पार्टी के हजारों कार्यकर्ताओं तन-मन-धन से इस आपदा की घड़ी में गरीब मजबूर, असहाय लोगों की मदद करने के लिए दिन-रात लगे हुए है जिनके अथक प्रयास से जरूरत मंदो तक भोजन से लेकर अन्य सामग्री पहुॅचाई जा रही है। इस कार्य को अमलीजामा पहनाने में पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी निष्ठा और ईमानदारी के साथ लगे हुए हैं भाजपा जिला अध्यक्ष बृजेश गौतम के नेतृत्व में राहत कार्य प्रत्येक मंडल में चल रहा है जिले में लॉक डाउन लगने के बाद ही यह कार्य आरंभ किया गया जो निरंतर चल ही रहा है। 
बेसहारो का सहारा बने कार्यकर्ता
कोरोनावायरस से बचाव के लिए केंद्र सरकार द्वारा पूरे देश में लॉक डाउन करने के बाद सबसे बड़ी मुसीबत उन गरीबों के लिए थी जो या तो दिन भर मजदूरी करते थे या मांग कर अपना पेट भरते थे ऐसे लोगों के लिए पूरे प्रदेश भर में भाजपा नेतृत्व द्वारा गरीबों को भोजन खिलाने के निर्देश दिए गए थे। जिसके बाद से भारतीय जनता पार्टी द्वारा जिले के समस्त मंडलो में गरीबों के लिए प्रतिदिन भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है यहां अटल आपदा राहत रसोई के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी के समस्त कार्यकर्ता भोजन सामग्री एकत्रित करने से लेकर खाना बनाना लोगों को खिलाना साफ-सफाई करना स्वयं कर रहे हैं।
अटल आपदा रसोई बनी सहारा
भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेष गौतम के मार्गदर्षन में जिले के कोतमा,राजनगर, कोतमा ग्रामीण, राजनगर ग्रामीण, बिजुरी, अनूपपुर, फुनगा, अनूपपुर ग्रामीण, पसान, जैतहरी, राजेन्द्रग्राम, बेनीबारी, करपा, वेंकटनगर और अमरकंटक में लाॅकडाउन के पष्चात् अटल आपदा रसोई का संचालन शुरू किया गया। जो अभी तक लगातार चल रहा है। जिसके माध्यम से प्रतिदिन हजारों लोगों को भोजन का वितरण हो रहा है। जहां प्रतिदिन गरीबों को खाना खिलाया जाता है साथ ही खाने के पैकेट भी प्रदान किए जाते हैं वही जो लोगों से सूचनाएं मिलती हैं दूरदराज या अन्य वार्डों में वहां भी खाने के पैकेट भाजपा के कार्यकर्ता लोगों के घर-घर पहुंचाते हैं। 
दी गई जिम्मेदारी
कोरोना वायरस की आपदा से निपटने के लिए भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी  मैदान में उतर चुके हैं प्रत्येक अटल आपदा रसोई का संचालन पार्टी के द्वारा आरंभ किया गया है इसके माध्यम से जरूरतमंदों को भोजन के पैकेट उपलब्ध कराए जा रहे हैं भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष बृजेश गौतम योजनाबद्ध तरीके से इस कार्य को अमलीजामा पहनाने के लिए जिले के कई वरिष्ठ नेताओं को इस कार्य की जिम्मेदारी सौंपी है जिसमें प्रत्येक विधानसभा स्तर से लेकर मंडल स्तर पर जिम्मेदारी तय की गई है। भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष बृजेश गौतम अनूपपुर 7000786544, लवकुश शुक्ला, कोतमा विधानसभा 9424702717, रामअवध सिंह अनूपपुर विधानसभा 9424334981, भारत सिंह  पुष्पराजगढ़ विधानसभा 9993003165 को विधानसभा की कमान सौंपी गई है। 
लाखों लोगों तक पहुॅचा भोजन
भारतीय जनता पार्टी के द्वारा जिले के विभिन्न मंडलो में लाॅकडाउन बाद से अभी तक लाखों गरीब जरूरतमंदो तक भोजन सामग्री पहुॅचाई गई। इसके अलावा सेनेटाइजर व साबुन का भी वितरण किया गया। आरोग्य सेतु एप्प का भी उपयोग करने के लिए अधिक-अधिक संख्या में लोगों को जागरूक किया गया। वहीं कोतमा क्षेत्र में पार्टी की तरफ से सेनेटाइजर मषीन मंगाकर व्यक्तिगत खर्चे से शहर और गांव-गलियों को सेनेटाइजर करने का कार्य लगातार चल रहा है। विपदा की इस घड़ी में भाजपा का हर कार्यकर्ता और पदाधिकारी इस पुनीत कार्य में लगा हुआ है।



Popular posts
कोतवाली में पदस्थ एएसआई आरएन तिवारी की पुलिस अधीक्षक से हुई शिकायत
Image
अनूपपुर जिले के राजनगर में राष्ट्रीय खेल दिवस का भव्य आयोजन: मेजर ध्यानचंद को समर्पित वॉलीबॉल मैच
Image
आखिर पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन कब तक?
Image
78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भगवा पार्टी कार्यालय में ध्वजा रोहण संपन्न
Image
रायसेन किले में स्थित 12वीं शताब्दी के शिव मंदिर का ताला खुलवाने की मांग, भगवा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की उपस्थिति में प्रदेश अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री जी के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
Image