महंत नृत्यगोपाल दास राम जन्मभूमि ट्रस्ट के अध्यक्ष होंगे,चंपत राय महामंत्री बनाये गए

राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की पहली बैठक खत्म हो गई है। महंत नृत्यगोपाल दास ट्रस्ट के अध्यक्ष होंगे। वहीं, VHP नेता चंपत राय को महामंत्री बनाया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पूर्व प्रधान सचिव नृपेंद्र मिश्रा भवन निर्माण समिति चेयरमैन नियुक्त किए गए हैं।



नई दिल्ली. राम जन्मभूमि ट्रस्ट के प्रमुख के पाराशरण के घर पर बुधवार को ट्रस्ट की पहली बैठक हुई। राम जन्मभूमि न्यास महंत नृत्य गोपाल दास ट्रस्ट के अध्यक्ष और विश्व हिंदू परिषद के चंपत राय महासचिव होंगे। गुरू पांडुरंग अठावले के शिष्य स्वामी गोविंद देव गिरि कोषाध्यक्ष बनाए गए। मंदिर निर्माण समिति के चेयरमैन पूर्व कैबिनेट सचिव नृपेंद्र मिश्र होंगे।उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव गृह और लोकगायिका मालिनी अवस्थी के पति अवनीश अवस्थी पदेन सदस्य बनाए गए हैं। अयोध्या के डीएम अनुज कुमार झा को श्री रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में पदेन सदस्य के तौर पर शामिल किया गया है।15 दिन बाद अयोध्या में ट्रस्ट की बैठक होनी है। मंदिर निर्माण समिति इस बैठक में अपनी रिपोर्ट रखेगी। इसी रिपोर्ट के आधार पर निर्माण की तारीख तय की जाएगी। अयोध्या के स्टेट बैंक ऑफ इंडिया शाखा में ट्रस्ट का बैंक अकाउंट खोला जाएगा। जिसका संचालन गोविंद देव गिरी, चंपत राय, डॉ. अनिल कुमार मिश्र में से किन्हीं दो के संयुक्त हस्ताक्षरों से होगा। दिल्ली की फर्म वी. शंकर अय्यर एंड कंपनी को ट्रस्ट के चार्टर्ड एकाउंटेंट के लिए नियुक्त किया गया है, जो ट्रस्ट का लेखा-जोखा देखेगी।नृत्य गोपाल दास ने कहा कि लोगों की भावनाओं का आदर किया जाएगा। जल्द से जल्द मंदिर का निर्माण होगा।


Popular posts
कोतवाली में पदस्थ एएसआई आरएन तिवारी की पुलिस अधीक्षक से हुई शिकायत
Image
अनूपपुर जिले के राजनगर में राष्ट्रीय खेल दिवस का भव्य आयोजन: मेजर ध्यानचंद को समर्पित वॉलीबॉल मैच
Image
आखिर पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन कब तक?
Image
78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भगवा पार्टी कार्यालय में ध्वजा रोहण संपन्न
Image
रायसेन किले में स्थित 12वीं शताब्दी के शिव मंदिर का ताला खुलवाने की मांग, भगवा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की उपस्थिति में प्रदेश अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री जी के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
Image