महाराष्ट्र में मंत्रिमंडल का पहला विस्तार हुआ तीनों पार्टियों से कुल 36 मंत्रियों ने ली शपथ अजित पवार फिर बने राज्य के डिप्टी सीएम 29 साल के आदित्य ठाकरे बने कैबिनेट मंत्री

महाराष्ट्र में सोमवार को उद्धव ठाकरे सरकार का मंत्रिमंडल का पहला विस्तार हो गया. उद्धव ठाकरे राज्य के मुख्यमंत्री हैं और अब उनके बेटे आदित्य ठाकरे कैबिनेट मंत्री बन गए हैं. जबकि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के अजित पवार एक बार फिर राज्य के उपमुख्यमंत्री बने हैं, महीनेभर में उन्होंने दूसरी बार डिप्टी सीएम पद की शपथ ली. आज कैबिनेट विस्तार में कुल 36 मंत्रियों ने शपथ ली.


मुंबई/ महाराष्ट्र में मंत्रिमंडल के मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह हुआ। समारोह में शिवसेना नेता अदित्य ठाकरे, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता नवाब मलिक, कांग्रेस नेता अशोक चव्हाण, वर्षा गायकवाड़ व अमित देशमुख समेत 36 नेताओं ने मंत्री पद की शपथ गहण की। जिनमें से 26 कैबिनेट मंत्री  होंगे, जबकि 10 राज्य मंत्री होंगे। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार महाराष्ट्र में पीएमओ (PMO) की तर्ज पर सीएमओ (CMO) बनाये जाने की भी खबर आ रही हैं। सीएमओ के मुख्यमंत्री कार्यालय के सभी कामकाज को संभालेगा। गौरतलब है कि इस बार कैबिनेट में मुंबई से किसी विधायक को मंत्री नहीं बनाया जा रहा है, सिर्फ आदित्य ठाकरे को ही ये खास मौका दिया गया है।  इसके लिए शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे को बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। जो उन्हें भविष्य के लिए और मजबूत बनायेगी।


26 कैबिनेट मंत्री
शिवसेना,संजय राठौड़, गुलाबराव पाटिल, दादा भुसे, संदीपन भुमरे, अनिल परब, उदय सामंत, आदित्य ठाकरे
राकांपा,    अजित पवार, दिलीप वलसे पाटिल, धनंजय मुंडे, अनिल देशमुख, हसन मुश्रीफ, राजेंद्र शिंगणे, नवाब मलिक,                     राजेश  टोपे, जितेंद्र आव्हाड, बालासाहेब पाटिल 
कांग्रेस,    अशोक चव्हाण, विजय वडेट्टीवार, वर्षा गायकवाड़, सुनील केदार, अमित विलासराव देशमुख, यशोमती ठाकुर,                    केसी  पाडवी, असलम शेख
निर्दलीय , शंकर राव गड़ाख
10 राज्य मंत्री 
शिवसेना ,  अब्दुल सत्तार, शंभुराजे देसाई
कांग्रेस ,     सतेज ऊर्फ बंटी पाटिल, विश्वजीत कदम
राकांपा ,     दत्तात्रेय भरणे, अदिती तटकरे, संजय बनसोडे, प्राजक्त तनपुरे
अन्य ,       बच्चू कडू, राजेंद्र पाटिल यड्रावकर


 


Popular posts
कोतवाली में पदस्थ एएसआई आरएन तिवारी की पुलिस अधीक्षक से हुई शिकायत
Image
अनूपपुर जिले के राजनगर में राष्ट्रीय खेल दिवस का भव्य आयोजन: मेजर ध्यानचंद को समर्पित वॉलीबॉल मैच
Image
आखिर पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन कब तक?
Image
78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भगवा पार्टी कार्यालय में ध्वजा रोहण संपन्न
Image
रायसेन किले में स्थित 12वीं शताब्दी के शिव मंदिर का ताला खुलवाने की मांग, भगवा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की उपस्थिति में प्रदेश अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री जी के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
Image