झारखंड के 11वें सीएम के रूप में हेमंत सोरेन ने ली शपथ,3 घंटे के भीतर बुलाई कैबिनेट बैठक


झारखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद हेमंत सोरेन एक्शन मोड में आ गए हैं. झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने रविवार दोपहर दो बजे झारखंड के 11वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली और महज तीन घंटे में कैबिनेट की अहम बैठक ली


झारखंड के 11वें सीएम के रूप में हेमंत सोरेन ने शपथ ले ली है। राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित भव्य शपथ ग्रहण समारेाह में हेमंत सोरेन को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। हेमंत सोरेन दूसरी बार राज्य के सीएम बने हैं।हेमंत सोरेन के साथ ही कांग्रेस के दो और आरजेडी के एक विधायक ने मंत्री पद की शपथ ली। पाकुड़ से कांग्रेस के विधायक आलमगीर आलम और लोहरदगा से कांग्रेस के विधायक रामेश्वर उरांव ने मंत्री पद की शपथ ली। वहीं, चतरा से आरजेडी विधायक सत्यानंद भोक्ता को भी राज्यपाल द्रोपदी मुर्मू ने मंत्री पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।शपथ ग्रहण समारोह में कई बड़े नेता शामिल हुए। कांग्रेस नेता राहुल गांधी, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, शरद यादव, आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह, आरजेडी नेता तेजस्वी यादव, कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, सुबोध कांत सहाय, राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत समेत कई बड़े नेता मौजूद रहे।