अनूपपुर कांग्रेस जिलाध्यक्ष और विधायक में उभरे मतभेद


अनूपपुर ,कांग्रेस जिलाध्यक्ष जिले के अध्यक्ष नही बल्कि एक विधानसभा मात्र के अध्यक्ष है। जिला कांग्रेस के कार्यक्रम में कांग्रेस जिलाध्यक्ष जय प्रकाश अग्रवाल द्वारा सिर्फ एक विधायक को तरजीब दी जाती है,यह कहना है कोतमा विधायक सुनील सराफ का,दर असल १४ दिसम्बर को दिल्ली के रामलीला मैदान में विशाल धरना प्रदर्शन का आंदोलन किए जाने को लेकर ३० नवम्बर को जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक की गई ,जिसमें अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी के नियुक्त महाकौशल क्षेत्र में समन्वयक अब्दुल हन्नान एवं अनूपपुर विधायक बिसाहूलाल सिंह, विधायक कोतमा सुनील सराफ तथा पुष्पराजगढ़ विधायक के प्रतिनिधि कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष संतोष पांडेय उपस्थिति रहे। कार्यक्रम के आयोजन के बाद कोतमा से आए कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने महाकौशल क्षेत्र के समन्वयक अब्दुल हन्नान के पास शिकायत दर्ज कराई की जिले में हुए इस कार्यक्रम मे मंच पर लगे जिला कांग्रेस कमेटी के बैनर में सिर्फ अनूपपुर विधायक बिसाहूलाल सिंह की फोटो ही लगी है।कोतमा विधायक ने अपने कार्यकर्ताओं की ओर इशारा करते हुए बताया की ये सभी मेरे कार्यकर्ता है और आज के इस कार्यक्रम में सबसे ज्यादा भीड़ कोतमा विधानसभा से ही आई है। वहीं कांग्रेस जिलाध्यक्ष की छोटी मानसिकता के कारण ये जिले के जिलाध्यक्ष न होकर सिर्फ एक विधानसभा के अध्यक्ष बनकर रहे गए है। जिनके पास उस विधानसभा के ही कार्यकर्ता उनके साथ नही है। विधायक कोतमा ने कहा की हम विधायको का कार्यकाल ५ वर्षो का है, लेकिन जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष का कार्यकाल पूरा १३ साल का बना हुआ है। वहीं कोतमा के कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने कहा की हमे कांग्रेस का जिलाध्यक्ष पूरे जिले के लिए चाहिए ना की किसी एक विधानसभा का, जिसके लिए हमारे द्वारा इसी कार्यक्रम में महाकौशल क्षेत्र के समन्वयक अब्दुल हन्नान से भी शिकायत की गई है।


Popular posts
कोतवाली में पदस्थ एएसआई आरएन तिवारी की पुलिस अधीक्षक से हुई शिकायत
Image
अनूपपुर जिले के राजनगर में राष्ट्रीय खेल दिवस का भव्य आयोजन: मेजर ध्यानचंद को समर्पित वॉलीबॉल मैच
Image
आखिर पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन कब तक?
Image
78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भगवा पार्टी कार्यालय में ध्वजा रोहण संपन्न
Image
रायसेन किले में स्थित 12वीं शताब्दी के शिव मंदिर का ताला खुलवाने की मांग, भगवा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की उपस्थिति में प्रदेश अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री जी के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
Image