सतना। अमरपाटन की पुरानी बस्ती में जिला समूह खाना वितरण केंद्र (सेंट्रल किचन) में मंगलवार अल सुबह 5:30 बजे खाना बनाते वक्त गैस चूल्हे में धमाका हो गया। जिससे चूल्हे के परखच्चे उड़ गए, हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। अगर यह घटना दिन में होती तो बड़ा हादसा हो सकता था। जहां प्रेशर गैस चूल्हा लगा है वहां हैंडपंप भी लगा है। यहीं पर मोहल्ले के लोग पानी भरने के लिए आते हैं। ऐसे में सार्वजनिक स्थान के पास प्रेशर गैस चूल्हा क्यों लगवाया गया, इसमें अधिकारियों की लापरवाही सामने आ रही है। सेंट्रल किचन से ही आंगनबाड़ियों में मध्यान भोजन का वितरण किया जाता है। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी।
अमरपाटन के सेट्रल किचन में मध्यान भोजन बनाते समय गैस चूल्हे में धमाका