महाराष्ट्र और हरियाणा में विधानसभा चुनाव की तारीखे तय, 21 अक्टूबर को मतदान, 24 को नतीजे


मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि महाराष्ट्र में 8.9 करोड़ मतदाता हैं, जबकि हरियाणा में 1.82 करोड़ वोटर्स हैं। उन्होंने बताया कि हरियाणा में 1.03 लाख बैलेट यूनिट हैं और महाराष्ट्र में 1.8 लाख बैलेट यूनिट, 1.28 लाख सीयू और 1.39 लाख वीवीपैट मशीनें हैं, दोनों ही राज्यों में एक ही चरण में मतदान होंगे



चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र और हरियाणा में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। 21 अक्टूबर दोनों ही राज्यों में एक ही चरण में मतदान होंगे। दोनों राज्यों में 24 अक्टूबर को वोटों की गिनती होगी और नतीजे घोषित किए जाएंगेमुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने चुनावी कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि दोनों राज्यों में 27 सितंबर को अधिसूचना जारी की जाएगी। 4 अक्टूबर तक नामांकन किया जा सकता है और 7 अक्टूबर तक नामांकन वापस लिए जा सकते हैं। इसके अलावा अलग-अलग राज्यों की 64 विधानसभा सीटों और बिहार की समस्तीपुर लोकसभा सीट पर उपचुनाव भी 21 अक्टूबर को होगा।मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने बताया कि महाराष्ट्र में 8.9 करोड़ मतदाता हैं, जबकि हरियाणा में 1.82 करोड़ वोटर्स हैं। उन्होंने बताया कि हरियाणा में 1.03 लाख बैलेट यूनिट हैं और महाराष्ट्र में 1.8 लाख बैलेट यूनिट, 1.28 लाख सीयू और 1.39 लाख वीवीपैट मशीनें हैं।चुनाब में प्रत्याशी के लिए चुनाव में खर्च की अधिकतम सीमा 28 लाख रुपये रखी गई है। उन्होंने बताया कि यह नियम दोनों ही राज्यों में लागू होगा। ईवीएम की सुरक्षा को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त आश्वस्त किया। मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि ईवीएम पूरी तरह से सुरक्षित हैं।  ईवीएम और वीवीपैट मशीनों को डबल लॉक में रखा जाएगा।  कोई भी उम्मीदवार और उनके साथी एक निश्चित सुरक्षित दूरी से स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा पर नजर रख सकते हैं।महाराष्ट्र में विधानसभा की 288 सीटें हैं। राज्य में फिलहाल मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में बीजेपी और शिवसेना की गठबंधन सरकार है। विधानसभा का कार्यकाल 9 नवंबर को खत्म हो रहा है। 2014 में हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी को 122 सीटों पर जीत मिली थी। शिवसेना ने 63 सीटों पर जीत दर्ज की थी। वहीं कांग्रेस ने 42 सीटों पर जीत हासिल की थी। एनसीपी के खाते में 41 सीटे गई थीं। वहीं, अन्य ने 20 सीटों पर जीत दर्ज की थी।हरियाणा में विधानसभा की 90 सीटें हैं। राज्य में मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर के नेतृत्व में बीजीप की सरकार है। प्रदेश में विधानसभा का कार्यकाल 2 नवंबर तक है। 2014 में बीजोपी को पूर्ण बहुमत मिला था। 2014 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 47, कांग्रेस ने 15, आईएनएलडी को 41 और और ने 20 सीटों पर जीत हासिल की थी।


Popular posts
कोतवाली में पदस्थ एएसआई आरएन तिवारी की पुलिस अधीक्षक से हुई शिकायत
Image
अनूपपुर जिले के राजनगर में राष्ट्रीय खेल दिवस का भव्य आयोजन: मेजर ध्यानचंद को समर्पित वॉलीबॉल मैच
Image
आखिर पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन कब तक?
Image
78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भगवा पार्टी कार्यालय में ध्वजा रोहण संपन्न
Image
रायसेन किले में स्थित 12वीं शताब्दी के शिव मंदिर का ताला खुलवाने की मांग, भगवा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की उपस्थिति में प्रदेश अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री जी के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
Image