भिंड में बीजेपी और बजरंग दल पर लगाया था पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी से फंडिंग का आरोप ,आरोपों के बाद दर्ज हुआ आपराधिक मानहानि का केस
नई दिल्ली। कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के खिलाफ बुधवार को आपराधिक मानहानि की शिकायत दर्ज की गई है। दरअसल, दिग्विजय सिंह ने बयान दिया था- भाजपा, बजरंग दल पाकिस्तान के आइएसआइ से धन ले रहे हैं।मामले की सुनवाई 9 अक्टूबर को की जाएगी। इससे पहले भी भोपाल में संत समागम के दौरान दिग्विजय सिंह ने कहा था कि आज भगवा पहन कर लोग दुष्कर्म कर रहे हैं, मंदिरों के भीतर महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न की घटनाएं हो रही हैं।