जेटली का पार्थिव शरीर भाजपा दफ्तर पहुंचा, दोपहर बाद होगा अंतिम संस्कार


नई दिल्ली. पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली का आज दोपहर बाद निगमबोध घाट पर अंतिम संस्कार किया जाएगा। जेटली की पार्थिव देह सुबह 11 बजे से अंतिम दर्शन के लिए भाजपा मुख्यालय में रखी गई। अमित शाह समेत कई नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। जेटली ने शनिवार दोपहर 12 बजकर 7 मिनट पर दिल्ली एम्स में अंतिम सांस ली। वे 66 वर्ष के थे। किडनी ट्रांसप्लांट करवा चुके जेटली को कैंसर हो गया था। उन्हें लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया था।