भाेपाल .बड़ा तालाब के फुल टैंक लेवल होते ही शनिवार सुबह भदभदा बांध केदो गेट खोलदिए गए। इससे पहले 2017 में बड़ा तालाब फुल टैंक लेवल हुआ था और भदभदा के गेट खोले गए थे। शनिवार सुबह गेट खुलने की सूचना मिलते ही देखने के लिएहजारों लोगभदभदा पहुंच गए थे।
गुरुवार को बड़े तालाब का जलस्तर 1666.30 फीट पर था। बुधवार-गुरुवार की रात हुई बारिश के बाद तालाब का जलस्तर हर दो घंटे में 0.10 फीट बढ़ रहा था। शुक्रवार दोपहर 12 बजे जलस्तर 1666.00 फीट था, जो कि लागातार बारिश से रातकरीब एक बजे 1666.80 फीटछू गया। तड़के इसके तय लेवल को पार करते ही गेट खोलने की तैयारियां शुरू कर दी गईं। सुबह छह बजे सायरन बजाकर लोगों को अलर्ट किया गया। इसके बाद सुबह आठ बजे गेट खोल दिए गए
बड़ा तालाब लबालब दो साल बाद खुले भदभदा के दो गेट,