भोपाल। विधानसभा के बाहर लगे पेड़ पर एक युवक चढ़ गया है। पुलिस उसे समझाइश देकर उतारने का प्रयास कर रही है। मौके पर फायर ब्रिगेड की क्रेन को बुला लिया गया है। युवक रायसेन जिले का बताया जा रहा है। उसके हाथ में एक कागज भी हैं और वो रो रहा है।
उल्लेखनीय है कि इन दिनों विधानसभा का मानसून सत्र चल रहा है और यहां धारा 144 लगी हुई है। पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था के तगड़े इंतजाम है। इसके बाबजूद भी युवक विधानसभा के सामने कब पेड़ पर चढ़ गया पुलिस को पता ही नहीं चला। विधानसभा के बाहर सुरक्षा व्यवस्था में लगे अधिकारी युवक को हर संभव मदद का भरोसा दिला पेड़ से उतरने कह रहे हैं।